GA4-314340326 अवैध पत्थर खदान में गिरने से मजदूर हुआ जख्मी

अवैध पत्थर खदान में गिरने से मजदूर हुआ जख्मी

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchiबनादाग में चल रहे अवैध पत्थर खदान में गिरकर मजदूर लुदु उरांव(48) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर टूट गया है। लुदु उरांव ब्लौरा गांव का रहनेवाला है। प्रतिदिन वह मजदूरी करने खदान जाता था। गुरूवार की दोपहर में वह खदान में पत्थर तोड़ रहा था। इसी समय उसका पैर फिसला और वह पत्थर में जा गिरा। आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस व माइनिंग के सहयोग से अनगड़ा में चल रहा जगह जगह अवैध उत्खनन

 चल रहा है। बनादाग के ग्रामप्रधान भरत मुण्डा ने बताया कि उक्त खदान नदीम खान का है। जिसका लीज फरवरी-मार्च 2024 को ही खत्म हो गया। लीज खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से उक्त खदान से पत्थर उत्खनन किया जा रहा है। अवैध रूप से चलाये जा रहे उक्त खदान को अविलंब बंद किया जाए। ज्ञात हो कि अनगड़ा प्रखंड में चल रहे अधिकांश पत्थर खदान अवैध है। अधिकांश का लीज खत्म हो गया है। लेकिन धड़ल्ले से पत्थर उत्खनन किया जा रहा है। सिकिदिरी के मेलघौंसा में तो खनन विभाग ने छापामारी कर खदान को सील भी किया। लेकिन आज भी यहां पर अवैध पत्थर खदान चलाया जा रहा है। अवैध पत्थर उत्खनन के कारण स्वर्णरेखा नदी के बहाव को मोड़ दिया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم