GA4-314340326 विधायक सुदेश महतो के प्रयास से वर्षो पुरानी मांग हुआ पूरा, क्षेत्र में हर्ष

विधायक सुदेश महतो के प्रयास से वर्षो पुरानी मांग हुआ पूरा, क्षेत्र में हर्ष

angara(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के प्रयासों से अनगड़ा  प्रखंड के जोन्हा क्षेत्र में वर्षो पुरानी 3 बड़ी योजनाओं का मांग का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में हर्ष है। विधायक के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग से जोन्हा पाराटुंगरी से शरदकोचा तक सड़क निर्माण (प्राक्कलित राशि 2.42 करोड़ रुपये), ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से मुंसगू डवटोला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण (प्राक्कलित राशि 3.30 करोड़ रुपये) व सुरसू पुटादाग नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण (प्राक्कलित राशि 4.11 करोड़ रुपये) कराने की स्वीकृति दिलायी गयी है। बताया गया कि इन योजनाओं पर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अगले माह में शिलान्यास कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इधर योजनाओं को स्वीकृति दिलाने के लिए जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, बरवादाग मुखिया सारथी देवी, आजसू नेता शंकर मुंडा, शंकर बेदिया, सीताराम साहू, मो रिजवान, श्यामसुंदर बेदिया सहित ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم