angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में बुधवार को सुकोकाई कराटे यूनियन झारखंड की बैठक हुई। जिसमें 6 सितंबर को द्वितीय रांची जिला स्तरीय सुकोकाई कराटे चैंपियनशिप का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें रांची जिला के विभिन्न स्कूलों के 200 प्रतिभागी शामिल होंगे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने किया।
नरेंद्र नाथ महतो ने बताया कि चैंपियनशिप में सुकोकाई कराटे झारखंड शाखा के मुख्य प्रशिक्षक सेसांई विमल दीप लाल एवं झारखंड के चीफ एग्जामिन सेसांई महादेव गोप शामिल होंगे। मुख्य निर्णायक संदीप लाल है। पुरस्कार वितरण गोमिया विधायक डा. लंबोदर महतो, आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा के चेयरमैन रामटहल चौधरी, निदेशक डा. रूद्र नारायण महतो, सचिव डा. पारस नाथ महतो सहित अन्य करेंगे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.