angara(ranchi) नवागढ़ के मड़ईटोली में शुक्रवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य छत्रपति शाही मुंडा की चौथी पुण्यतिथि मनाया गया। इनके
पुत्र और भारत आदिवासी पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुण्डा सहित अन्य ने छत्रपति शाही मुण्डा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि छत्रपति शाही मुंडा के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता हैl इनका सोच था कि आदिवासियों का देश में धर्म कोड मिले और जैविक कृषि अभियान को आगे बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, मानकी कामाख्या नारायण शाही, संतोष बेदिया, राजेश पाहन, अजय कच्छप, कुदरशी मुंडा, सेलिना लकड़ा, हनु बेदिया, सोमरा बेदिया, जयदेव पांडे, जगदीश भोक्ता आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.