GA4-314340326 आजसू पार्टी ने करमा पर्व पर बहनों के बीच बांटा साड़ी

आजसू पार्टी ने करमा पर्व पर बहनों के बीच बांटा साड़ी

angara(ranchi) आजसू पार्टी के द्वारा शक्रवार को हेसातू गांव में करमा के मौके पर छोटी बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। वितरण केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने किया। पारसनाथ उरांव ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के बीच प्यार को दर्शाता है। छोटी बहनों के बीच साड़ी का वितरण कर बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। करमा पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। हमें झारखंड के हर पर्व त्योहार को खुलकर मनाने की जरूरत है। इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, सचिव धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण देवी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم