GA4-314340326 करम मिलन में देर रात तक झूमे श्रोता

करम मिलन में देर रात तक झूमे श्रोता

angara(ranchi) कुरमी समाज अनगड़ा के द्वारा गुरुवार को गोंदलीपोखर में आदिवासी कुरमी करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। अतिथि के रूप में नीलकंठ चौधरी, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, डा. रिझू नायक, कारीनाथ महतो, शिवलाल महतो थे। कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश महतो व संचालन सचिव बसंत चौधरी ने किया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नागपुरी कलाकारों ने देर रात तक लोगों को झुमाया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, साहेबराम महतो, विरेन्द्र सिंह भोगता, धर्मेन्द्र सिंह, सोनेलाल महतो, हिमांशु चौधरी, ललित चौधरी, मुखिया सरिता तिर्की, विमला चौधरी, सुनील महतो, जगन्नाथ महतो, राजेन्द्र महतो, सखीचंद महतो, झब्बुलाल महतो, गबेश्वर महतो, घनेनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सूरज नारायण महतो, सावन महतो, महेंद्र महतो, ज्योतिष महतो, विश्राम महतो, दिलीप महतो, राजकुमार महतो, महावीर महतो, सुप्रेश महतो, बिट्टू महतो, राजेश महतो, दीपक महतो आदि का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم