GA4-314340326 हेमंत सरकार के काम से भाजपा-आजसू की नींद उड़ गई है: कमलेश

हेमंत सरकार के काम से भाजपा-आजसू की नींद उड़ गई है: कमलेश

कार्यक्रम को संबोधित करतीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह।

Silli (Ranchi):  प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सिल्ली के  प्रेम वाटिका और कारियाडीह में अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम कर रही है। सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से विपक्षी भाजपा-आजसू के नेताओं कीनींद उड़ गई है। राज्य में फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने दो साल कोविड के कठिन दौर में भी लोगों को आहार, रोजगार के अलावा मज़दूरों के लिए काम किया। अब कम समय में बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं के सम्मान में कार्य कर रही है, तो विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। हमारी सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना के तहत करीब 4.73 लाख किसानों का ऋण माफ किया है। इस साल 6.63 लाख किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा। पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपए का ऋण माफ करने वाले बीजेपी के लोग किसान हितैषी होने का ढोंग रचते है। कृषि मंत्री ने 27 एकड़ जमीन में फैले प्रोजनी बाग का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां लगे आम के बगान समेत उसमें पेड़ों की संख्या, उत्पादन और सरकार को होनेवाले वाले राजस्व की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि उद्यान को घेराबंदी कर सुरक्षित किया जाएगा। समारोह का संचालन रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। 

घुसपैठ के लिए गृहमंत्री मंत्री जिम्मेवार 

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अगर, घुसपैठ हुआ है, तो इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। यह सवाल गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी मंदिर-मस्जिद छोड़कर कोई दूसरी राजनीति नहीं कर सकती है।

कमलेश और दीपिका का हुआ भव्य स्वागत 

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के पैतृक गांव पतराहातू पहुंचने पर ग्रामीणों ने कमलेश और दीपिका का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। नेताद्वेय ने यहां सभा को भी संबोधित किया। इसके बाद श्रीलक्ष्मी विष्णुपद मंदिर में संध्या आरती और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

BJP-AJSU have lost their sleep due to the work of Hemant government: Kamlesh

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم