GA4-314340326 अपने गुरू के ब्रहमभोज में शामिल हुए भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार

अपने गुरू के ब्रहमभोज में शामिल हुए भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार

 silli(ranchi)  भाजपा नेता पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार अपने बचपन के शिक्षा के गुरू रहे सिल्ली के पिस्का निवासी पूर्व शिक्षक बलराम मांझी के बहमभोज में मंगलवार को शामिल हुए। पिछले दिनों बलराम मांझी का देहांत हो गया था। जैलेंद्र कुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जैलेंद्र कुमार ने कहा वह उनके बचपन के गुरु थे। 80 के दशक में उनके मार्गदर्शन में पिता जी बालेश्वर प्रसाद व अन्य ग्रामीणों के साथ हर मंगलवार रात्रि में हुंडरू फाल स्थित बजरंगबली मंदिर में रामायण पाठ किया करते थे। रात्रि विश्राम भी मंदिर में ही होता था। प्रारंभिक शिक्षा भी इन्ही से लिये थे। इस अवसर पर बुधराम बेदिया, बिगेश्वर महतो, रमाकांत बेदिया, शालिग्राम बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم