angara(ranchi) केन्द्रीय सरना समाज उत्थान समिति अनगड़ा की बैठक गुरूवार को हेसल खोपीसरना में हुआ। इसकी
अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष जमल मुंडा ने की। इसमें करमा महापर्व को धूमधाम से बनाने का आहवान किया गया।
13 सितंबर को संजोत, 14 सितंबर को करमा पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 15 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। जमल मुण्डा ने बताया कि लोगों से अपने सांस्कृतिक पहचान के अनुसार पर्व मनाने का आहवान किया गया है। आधुनिक वाद्य यंत्रों की जगह पारंपरिक वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाए। सरकार से अखड़ा का सौन्दर्यीकरण कराने का मांग किया गया। बैठक में मुख्य रूप से
कार्यकारी अध्यक्ष महेश मुंडा, रतिलाल पाहन, राजेन्द्र मुंडा, सूरज मुंडा, तनीजर मुंडा, मधु पाहन, अशोकर मुंडा, तारा देवी, ललिता पाहन, सुग्गी पाहन, सुमित्रा पाहन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.