GA4-314340326 पांच सालों से ठप्प है खिजरी विस का विकास: पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

पांच सालों से ठप्प है खिजरी विस का विकास: पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के बोंगईबेड़ा व पैका पंचायत में सोमवार को अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर बूथों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन थे। पन्ना प्रमुखों से फीडबैक लिया गया। रामकुमार पाहन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी व विकास योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये। साथ अपना अपना बूथ जीतने का आहवान किया। रामकुमार पाहन ने कहा कि मेरे कार्यकाल में इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुआ था। लेकिन पिछले पांच सालों से खिजरी विस में विकास कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। इस अवसर पर अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, भाजयुमो अध्यक्ष संतोष महतो, परमेश्वर महतो, ज्योतिष महतो, आनंद महतो, अशोक महतो, उर्मिला देवी, जगत नारायण महतो, सुकरनाथ महतो, सन्नी उरांव, मधु उरांव, कैलाश उरांव, गणेश उरांव, मंगल मुंडा, मुन्नीलाल उरांव, अमृत महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم