GA4-314340326 जलवायु परिर्वतन के कारण संरक्षित पंक्षियों का जीवन संकट में: बर्डमैन पन्नालाल

जलवायु परिर्वतन के कारण संरक्षित पंक्षियों का जीवन संकट में: बर्डमैन पन्नालाल

बच्चों को वर्डवाचिंग सिखाते वर्डमैन पन्नालाल
angara(ranchi) झारखंड के बर्डमैन पन्नालाल ने मंगलवार को टोरियन वर्ल्ड के बच्चों के बर्डवाचिंग किया। बच्चों को बर्डवाचिंग के उददेश्य व इसके महत्व की जानकारी दी। बच्चों को वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। बर्डमैन ने बच्चों को जीवन श्रृंखला में वन्य जीव व बर्ड के महत्व की जानकारी दी। बर्डवाचिंग के दौरान पन्नालाल ने कामन मैना, ब्लैक हेडेड आईबीस, ग्रीन बी ईटर, रेड वेंटेड बुलबुल, स्पोटेड डव, स्टारलिंग आदि पंक्षियों को दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी। कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिर्वतन के कारण अनेक संरक्षित पंक्षियों का जीवन संकट में है। इसे बचाने के लिए हमें जागरूक होना होगा। हमें पंक्षियों से प्रेम करना है। इसे बचाना है। प्लास्टिक प्रदूषण से क्षेत्र को बचाना है। प्लास्टिक प्रदूषण बर्ड के जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सभी बच्चों ने प्लास्टिक प्रदूषण नही करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल के गगन, कृष्णा, लक्ष्मी, केपी, अंकिता, दिपाली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم