angara(ranchi) दुर्गा पूजा समिति मिलन चौक कमिटी का शुक्रवार को गठन किया गया। कमिटि चयन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों की बैठक मंझलाटोली में हुई। इसकी अध्यक्षता गबेश्वर महतो ने की। दुर्गा पूला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। चुने गये कमिटि में
अध्यक्ष गोवर्धन महतो, सचिव सूरज नारायण महतो, कोषाध्यक्ष लालमोहन महतो को बनाया गया। वालेंटीयर एवं निगरानी कमेटी का प्रमुख सुधांशु कुमार को बनाया गया। बैठक में
संरक्षक सखीचंद महतो, वकील महतो, धनंजय महतो, जागेश्वर महतो, ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली, देवराज पहान, इंद्रनाथ साहू, दिलनाथ महतो, शिवनारायण महतो, राजनारायण महतो, मुलु महतो, डब्बू महतो, रमनू महतो, जितेन्द्र महतो, बलराम महतो, अमित महतो आदि उपस्थित थे। फोटो..
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.