साथी को विदाई देने के इकट्ठा हुए हिंडाल्को के कर्मचारी। |
Silli (Anup): छोटा मुरी स्थित हिंडाल्को (HINDALCO) अल्युमिनियम फैक्ट्री के दो कर्मचारी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। इनमें मैकेनिकल विभाग के जीवराज महतो और इलेक्ट्रिकल विभाग के आत्माराम महतो शामिल हैं। जीवराज मुरी अल्युमिनियम वर्कर्स यूनियन के महामंत्री भी रह चुके हैं। साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने दोनों के समान में जन मेडिकल चौक पर विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में शामिल कर्मचारियों ने साथ गुजारे लम्हों को याद किया। साथ ही, दोनों को माला पहनाकर, गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर विदा किया। साथ ही, दोनों के स्वस्थ जीवन की कामना की।
नवभास्कर से वाट्सएप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें
साथियों ने गाजे-बाजे के साथ घर पहुंचाया
विदाई समारोह के जीवराज महतो और आत्माराम महतो को साथियों ने यादगार विदाई दी। गाजे-बाजे के दोनों को घर पहुंचाया। विदाई देने वालों में सदानंद सोनार, अरुण सोनार, मुकेश साहू, नीतीश कुमार महतो, आलोक कुमार महतो, मालू, नाजीर हुसैन, सूरज महतो, सुमित कुमार महतो उर्फ डोला आदि शामिल थे।
HINDALCO: Colleagues gave a wonderful farewell to two employees their after retirement
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.