GA4-314340326 बच्चों व परिवार के साथ जोन्हा व हुंडरू फाल घूमने पहुंची कल्पना सोरेन

बच्चों व परिवार के साथ जोन्हा व हुंडरू फाल घूमने पहुंची कल्पना सोरेन

angara(ranchi) सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जोन्हा फाल व सीताफाल घूमने पहुंची। 12 बजे से शाम छह बजे तक करीब छह घंटा फाल परिसर में रही। सबसे ज्यादा समय जोन्हा फाल में गुजारी। घंटों दोनों फाल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारती रही। फाल पहुंचने पर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, अनगड़ा अंचल पदाधिकारी राजू कमल व झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया ने स्वागत किया। 
कल्पना सोरेन ने परिवार के साथ फाल की पारंपरिक सखुआ के पत्तल में भोजन किया। खूब मस्ती की। सीढ़ीयों से चढ़कर फाल की सुंदरता निहारती रही। कल्पना सोरेन ने कहा कि जोन्हा फाल व सीताफाल का और विकास होना चाहिए। इस पर सीएम से बात करेंगे। रामानंद बेदिया ने बताया कि कल्पना सोरेन के फाल घूमने आने से दोनों फाल के विकास का दरवाजा खुल गया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم