GA4-314340326 बिनोद बिहारी महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए एकजुट हो: रामकुमार पाहन

बिनोद बिहारी महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए एकजुट हो: रामकुमार पाहन

angara(ranchi)  प्रखंड के चतरा में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की 101 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की कल्पना 1935 में जयपाल सिंह मुंडा ने किया था, इसे लेकर विनोद बिहारी महतो ने संघर्ष किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, पूर्व सीएम बाबुलाल जी ने इसे मूर्त रूप दिया। हमें बिनोद बिहारी के सपनों का झारखंड बनाना है। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले बिनोद बिहारी ने लोगों के साथ अलग राज्य गठन के लिए आंदोलन चलाया था। इसके लिए पार्टी बनाया, लेकिन पार्टी गलत हाथों में चली गई। इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डा. अमर कुमार चौधरी, डा. कुमुद कला मेहता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, उमेश कुमार बड़ाईक, रणधीर चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही, सत्यदेव मुंडा, सुरेंद्र महतो, अजय महतो, महिला आजसू अध्यक्ष वीणा देवी, जितेन्द्र सिंह, संतोष महतो, राजेश मिश्रा, सुषमा बड़ाईक, सोहन मुंडा, रामनाथ महतो, सखीचंद महतो, राजेन्द्र महतो, किष्टो कुजुर, अजय भोगता, काशीनाथ महतो, रोहित महतो, रमेश मुंडा, सुकुल महतो, बसंत महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم