GA4-314340326 पेसा कानून की जगह मुण्डा स्वशासन व्यवस्था हो लागू: रौशनलाल मुण्डा

पेसा कानून की जगह मुण्डा स्वशासन व्यवस्था हो लागू: रौशनलाल मुण्डा

angara(ranchi) भारतीय मुंडा समाज की बैठक रविवार को अनगड़ा डाक बंगला में हुई। अध्यक्षता कोषाध्यक्ष राजेश पाहन ने किया। इसमें मुख्य रूप से युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष रोशन लाल मुंडा एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा उपस्थित हुए। रौशनलाल मुण्डा ने मुण्डा समाज के लोगों को राजनीतिक रूप से सजग व एकजुट होने का आहवान किया। कहा कि झारखंड में पेसा कानून की जगह मुण्डा स्वशासन व्यवस्था लागू किया जाए। इस स्वशासन व्यवस्था में एक साथ अनेक समस्याओं का स्वत: समाधान हो जाएगा। प्रो. सत्यदेव मुण्डा ने कहा कि मुण्डा समाज का हो रहा धर्मांतरण चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए आगे आना होगा। आगामी 22 सितंबर को करम मिलन समारोह प्रखंड मुख्यालय मैदान में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रखंड के सभी मुंडा समाज के लोग शामिल होंगे। निर्णय लिया गया कि भारत मुंडा समाज प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाएगा। सत्यदेव मुंडा को डीडीसीएमसी के सदस्य बनाए जाने पर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भीम सिंह मुंडा, शिवलाल पाहन, कृष्णा मुंडा, सोहन मुंडा, रतिलाल मुंडा, विपिन मुंडा, जल्लू मुंडा, सीताराम मुंडा, बिरसा मुंडा, मकर मुंडा, संजय पहन, अनिल कुमार मुंडा, सेवाराम पाहन, विषम शाही मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم