GA4-314340326 प्रवीण झा ने मुरी जंक्शन में टाटा-पटना वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रवीण झा ने मुरी जंक्शन में टाटा-पटना वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते प्रवीण झा
silli(ranchi)  दक्षिण पूर्व रेलवे परामर्शदात्री समिति(जेडआरयूसीसी) के सदस्यों ने रविवारको मुरी जंक्शन पर टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन को टाटा से पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मुरी में जेडआरयूसीसी सदस्य प्रवीण झा के नेतृत्व में वंदे भारत ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जेडआरयूसीसी के अन्य सदस्य अरुण जोशी व परमेश्वर चौधरी के साथ रेलवे के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जेडआरयूसीसी के सदस्यों ने झारखंड को लगातार वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आभार जताया। प्रवीण झा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में रेलवे का कायाकल्प हो गया है। लगातार घाटा में चलनेवाली रेलवे मुनाफा कमाने वाली संस्थान बन गई। लगातार आधारभूत संरचना, नई रेल लाइन, नई ट्रेन के साथ साथ वंदे भारत  ट्रेन को चलाकर आम जनता को सहूलियत दी जा रही है। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से झारखंड की आर्थिक राजधानी टाटा का विकास तो होगा ही यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। प्रवीण झा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो रेलवे सहित पूरे राज्य का त्वरित गति से विकास होगा। ज्ञात हो कि टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया होते हुए पटना पहुंचेगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم