|
प्रो. रशिका सिंह |
angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आफ़ टेक्नोलोजी (सीआईटी) में वाईस प्रिंसिपल के पद पर प्रो. रशिका नवनीत सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया है। मालूम हो कि इसके पूर्व प्रो. सिंह संस्थान में लंबे समय से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। इसके अलावे वे कैंब्रिज ट्रस्ट की मुख्य वित्तीय सलाहकार भी थी।
पदभार ग्रहण के बाद प्रो. सिंह ने कहा कि कड़ा अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। प्रो. सिंह को वाइस प्रिंसिपल बनाये जाने पर
कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्सन जानकी देवी, संस्थान के प्राचार्य डा. एल रंगनाथन, सचिव अभिषेक सिंह, निदेशक नवनीत सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.