GA4-314340326 राज्यसभा सदस्य ने रखी कई विकास योजनाओं की आधारशिला

राज्यसभा सदस्य ने रखी कई विकास योजनाओं की आधारशिला

angara(ranchi)  राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू ने शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। सभी का निर्माण सांसद निधि फंड से किया जाएगा। गेतलसूद तालाब, अनगड़ा आरटीसी, नारायण सोसो व चतरा में पीसीसी पथ व तुरूप में शमशान शेड निर्माण की आधारशिला रखी गई। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा व विकास पर्यायवाची है। जहां भाजपा की सरकार है वही विकास है। अन्य सरकारें सिर्फ वोट की राजनीति करती है। झारखंड की हेमंत सरकार पांच साल कुछ नही किया। चुनाव से कुछ दिन पहले काम करने की सिर्फ घोषणा कर रही है ताकी जनता को भ्रमित कर फिर से वोट लिया जाए। कांग्रेस व झामुमो की इस ठग नीति की जानकारी भाजपा हर घर तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र महतो, भाजयुमो उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जगेश्वर महतो, संजय नायक, राजेन्द्र महतो, नरेश साहू, कामेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, राजन महतो, शिकारी महतो, सीताराम मुण्डा, अमित गोस्वामी, विमल नायक आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم