GA4-314340326 ग्राम सभा के अधिकारों का हो रहा हनन

ग्राम सभा के अधिकारों का हो रहा हनन

 

sonahatu(ranchi) प्रखंड के बारुहातू पंचायत सचिवालय में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ सोनाहातू रविवार को  अध्यक्षता मुंडा कृष्ण कुमार सिंह अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन जगतपाल बड़ाईक द्वारा किया गया।  बैठक में देवड़ी गांव के ग्राम सभा के नियमों को प्रसाशन द्वारा उलंघन किये जाने पर ग्राम प्रधान संघ सोनाहातू ने  निन्दा प्रस्ताव पारित किया । अनुमंडल स्तरीय ग्राम प्रधानों की बैठक 20 सितंबर को सोनाहातू में  निर्धारित किया गया।महीना के प्रत्येक 20 से 26 तारीख के रविवार को बैठक आयोजित करना, विभिन्न राजस्व ग्रामों का समस्याओं को बैठक में रखने का निर्णय हुआ। बैठक में मुंडा कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल सिंह मानकी, ब्रजकिशोर सिंह मानकी, हरिहर सिंह मुंडा, युगल किशोर सिंह मुंडा, मनमोहन सिंह मुंडा आदि बातों को रखा। मौके पर तेज नारायण सिंह मानकी, फनिभूषण सिंह मुंडा, भूतनाथ सिंह मुंडा, धीरज सिंह मुंडा, रवि सिंह मुंडा, जीवाधन सिंह मुंडा, भंजन सिंह मुंडा, प्रतिमा देवी, जानकी देवी, हृदय नाथ सिंह मुंडा, लेलिन पाहन, लखिन्दर पुरान, गोवर्धन सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم