GA4-314340326 विनोद बिहारी महतो प्रतिमा निर्माण को ले स्थल का हुआ चयन

विनोद बिहारी महतो प्रतिमा निर्माण को ले स्थल का हुआ चयन

angara(ranchi)  विनोद बिहारी महतो प्रतिमा निर्माण समिति चतरा की बैठक मंगलवार को चतरा मोड़ में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने की। इसमें 23 सितंबर को विनोद बिहारी महतो जयंती की तैयारी की रूप रेखा तैयार किया गया। बैठक के बाद प्रतिमा स्थल का चयन किया गया। संतोष महतो ने बताया कि जयंती के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सुकुल महतो, अमरनाथ महतो, बसंत महतो, निखिल महतो, अमर महतो, बरतू महतो, राजेंद्र सिंह, चंदन हजाम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم