GA4-314340326 सुदेश महतो ने 2968 गुरुओं को किया सम्मानित

सुदेश महतो ने 2968 गुरुओं को किया सम्मानित

  

silli(ranchi)  गूंज परिवार कि ओर से सिल्ली अम्बेडकर पार्क के समीप शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के कुल 2960 शिक्षक एवं  पुर्व शिक्षकों को सम्मानित किया। विधायक ने प्रत्येक शिक्षकों को मंच पर अपने हाथों उपहार देकर सम्मानित किया तथा उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर  विधायक ने कहा कि मेरी राजनीतिक जीवन की शुरुआत मेरे शिक्षक के आशीर्वाद से हुई है। गुरुजनों से जीवन भर प्रेरणा मिलती रहती है। गुरुओं के आशीर्वाद से ही आज  राज्य भर का दायित्व मेरे कंधे पर है। देश और राज्य में शिक्षा में नित्य नए प्रयोग हो रहे है। शिक्षा और इसके मूल्यों को आत्मसात करने के कारण ही आज भारत विश्व गुरु कहलाता है। 

सुदेश महतो प्रत्येक साल तीन हजार शिक्षकों को करते है सम्मानित

सुदेश ने कहा कि हर साल करीब तीन हजार शिक्षकों का आशीर्वाद मिलता है इस मामले में सौभाग्यशाली हूं। विधायक ने कहा कि राज्य, समाज और देश एक लीडर से नहीं गढ़ा जा सकता है। इसके लिए माहौल बनाने की जरूरत है। शिक्षकों को अभिव्यक्ति का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार की घोषणाओं मात्र से शिक्षा व्यवस्था नहीं बदल सकती है। विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में  पर शिक्षकों को शीघ्र निर्णय ले सकें ऐसी व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में  शिक्षा में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए में निरंतर प्रयासरत रहता हूं। उन्होंने  कहा कि  शिक्षा के क्षेत्र में सिल्ली विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों में सभी गुरुजन अपनी महती भूमिका अदा करें। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विभिन्न आयामों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के विकास को सुदृढ़ करने का ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे यह क्षेत्र पूरे राज्य में उदाहरण पेश करे। इन्हीं प्रयासों के तहत छात्रों के लिए हाई स्कूलों में प्रोफेशनल्स द्वारा स्मार्ट क्लासेज शुरू किया गया है और  इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। अब सभी गांवों में संध्या पाठशाला चलने की तैयारी है। जिसमें स्थानीय शिक्षित युवाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। संचालन गूंज परिवार के अध्यक् सुनील सिंह व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने किया। इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, प्रो अशोक नाग, सिल्ली पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा, आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत,  गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह,  जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सोनाहातु जिप सदस्य मंजू सिंह, पुर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु, संजय सिद्धार्थ, उप प्रमुख आरती देवी, बीईईओ विमल कांत झा, बीपीओ मनोज कुमार, कृष्णा हेमरोम समेत सभी सीआरपी एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم