GA4-314340326 सुदेश और सिल्ली एक दूसरे के पूरक: जयपाल सिंह

सुदेश और सिल्ली एक दूसरे के पूरक: जयपाल सिंह

silli(ranchi)  प्रखंड के बंता हजाम उत्तरी पंचायत के बंता एवं लवादाग पंचायत के लवादाग गांव में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक एवं  उप प्रमुख आरती देवी ने संयुक्त रूप से किया। दोनों गांव में 300- 300 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य 15 वें वित्त आयोग के जिला परिषद के मद से किया जाना है। ग्रामीणों को  सम्बोधित करते हुए जयपाल सिंह ने कहा कि सुदेश और सिल्ली विस एक दूसरे के पूरक है। इस सामंजस्य को बनाकर रखने की जरूरत है। विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा गांवों के मूलभूत समास्याओं को दूर करते हुए क्षेत्र का लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि  विकास कार्यों को गति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वीणा चौधरी निर्माण कार्य के संवेदकों को तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों को निर्माण कार्य में सहयोग करने तथा  एक जुटता बनाए रखने किया। समारोह को प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक  एवं उप प्रमुख आरती देवी, पुर्व मुखिया सुशील चंद्र सिंह मुंडा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर मुखिया माधुरी सिंह मुंडा, प्रवीण कोइरी, उप मुखिया सुजाता देवी, मुरली धर महतो, शिशुपाल महतो, यमुना प्रसाद महतो, राधिका प्रसाद महतो,  कलेश्वर महतो, करमसिंह महतो, सुचित्रा देवी, प्रेमलता देवी, सुधा देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم