GA4-314340326 सुजीत कुमार बने सोशल मीडिया के भाजपा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सहप्रभारी

सुजीत कुमार बने सोशल मीडिया के भाजपा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सहप्रभारी

सुजीत कुमार
angara(ranchi) सिकिदिरी निवासी भाजपा नेता सुजीत कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर सोशल मीडिया का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी राहुल अवस्थी ने सुजीत कुमार की नियुक्ति की। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में रांची महानगर, रांची ग्रामीण, खूंटी, सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा जिला आता है। प्रमंडलीय सहप्रभारी बनाए जाने पर भाजपा रांची ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, गुमला विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मिसिर कुजूर, सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुमार उज्ज्वल दास, अमिताभ धीरज, देवराज सिंह, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, महामंत्री सत्यपाल राउत, राजकुमार, दिलीप कुमार दीपू, रमण कुमार, विजय सिंह, कुंती देवी आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم