GA4-314340326 महावीर चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बने तरणी

महावीर चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बने तरणी

silli(ranchi) सिल्ली महावीर चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार शाम को पूजा समिति की  एक बैठक जितेंद्र प्रसाद साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय की जानकारी दी गई। इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बिनोद चौधरी को संरक्षक, तरणी सेन को अध्यक्ष, जितेंद्र प्रसाद साव को उपाध्यक्ष, संजय भगत को सचिव, दिवाकर प्रसाद को कोषाध्यक्ष, कुंदन साव व किशन आश को सह सचिव बनाया गया। वहीं 33 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इस मौके पर विजय मंडल, नेपाल साव, रमेश बड़ाइक, संजीव कुमार भगत , छुटु महतो, आकाश राय,मिथिल रात चौधरी, सुबोध कुमार सोनी, शिवम् साहु, शुशीम कर, सागर साहु, शंदीप सिंह, राजु कुमार बड़ाइक, ब्रजेश कुमार, संजय मंडल आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم