GA4-314340326 टिकट की किचकिच: सिल्ली विस से अनिल सिंह मुंडा को मिले झामुमो का टिकट

टिकट की किचकिच: सिल्ली विस से अनिल सिंह मुंडा को मिले झामुमो का टिकट

 झामुमो कार्यकर्त्ता सह झारखंड आंदोलनकारीयों की संयुक्त बैठक में आगामी विस चुनाव को लेकर हुई रायशुमारी 

silli (ranchi)   बंता विकास भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह झारखंड आंदोलनकारियों की एक संयुक्त बैठक रामेश्वर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी अनिल सिंह मुंडा उपस्थित थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो कार्यकर्त्ताओं और आंदोलनकारियों ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा समय में राजनीति में बेहतरीन नेतृत्व के लिए ईमानदार शिक्षित, परिपक्व और परिपूर्ण लोगों की आवश्यकता है। समाजसेवी अनिल सिंह मुंडा ने बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायरमेंट में 8 साल बाकी रहते पीओ पद से वीआरएस लिया है और क्षेत्र में लगातार जनहित में काम कर रहे है। हम लोगों का प्रयास होगा सिल्ली विस सीट से झामुमो पार्टी का इनको टिकट मिले, हालांकि टिकट शीर्ष नेतृत्व को तय करना है। वही अनिल सिंह मुंडा ने कहा अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में निस्वार्थ भावना से लोगों का काम करूंगा और इस भावना से कोई भी काम कामयाब होता है। मौके पर बानेश्वर महतो, रामपद महतो, नागेश्वर महतो, प्रहलाद सिंह मुंडा, गणेश मुंडा, लाल सिंह मुंडा, जनक सिंह मुंडा, जगदीश सिंह मुंडा, बेनी सिंह मुंडा, मोती सिंह मुंडा, विजय किशोर गोंझू, चंद्रशेखर महतो आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم