GA4-314340326 मजदूरी पर संकट: दो दिनों से मजदूरी भुगतान को ले आदिवासी मजदूर लगा रहे थाना का चक्कर

मजदूरी पर संकट: दो दिनों से मजदूरी भुगतान को ले आदिवासी मजदूर लगा रहे थाना का चक्कर

बीआईटी ओपी में आदिवासी मजदूर
ranchi/  बकाया मजदूरी की मांग को लेकर दो दिनों से एक दर्जन से अधिक आदिवासी मजदूर बीआईटी ओपी का चक्कर लगा रहे है लेकिन अभी तक मजदूरों को न्याय नही मिला है। मजदूरी भुगतान के लेकर गुरूवार को ही मजदूर बीआईटी ओपी प्रभारी रौशन कुमार सिंह से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया था। इसपर रौशन कुमार सिंह ने संवेदक तमजीत अंसारी से मोबाइल से बात कर तत्काल बकाया मजदूरी भुगतान करने को कहा। तमजीत ने शुक्रवार को बकाया राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज वह गायब हो गया। संवेदक से कोई संपर्क नही हो पा रहा है। आज मजदूरी की भुगतान के आस में दर्जनों मजदूर बीआईटी ओपी पहुंचे थे। सुबह 9 बजे से पांच बजे तक मजदूरी की मिलने की आस में थाना परिसर में ही बैठे रहे। बाद में संवेदक के खिलाफ कारवाई को लेकर मजदूरों ने ओपी में शिकायत दर्ज कराया। थाना में बैठे मजदूरों में चंदन भोगता, सिकंदर पाहन, सुधीर भोगता, फूलेन्द्र मुंडा, अजय मुंडा, राजेश मुंडा, किरण देवी, बिनची देवी, मलिका देवी, बिरसी देवी, मनीलाल मुंडा, राजेश भोगता, विशाल मुंडा, उमेश मुंडा, उषा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी आदि शामिल है।  

24 मजदूरों का करीब 87 हजार रूपया मजदूरी बकाया


क्या है मामला::बीआईटी के पास बन रहे सिंफोनी सिटी में काम करने वाले 24 मजदूरों का करीब 87 हजार रूपया मजदूरी बकाया है। काम का संवेदक पिठौरिया थाना के कोकदोरो निवासी तमजीत अंसारी है। काम कराने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नही हुआ। पुटटी मिस्त्री, रेजा व कुली का मजदूरी भुगतान नही हुआ है। मजदूरी भुगतान नही होने से करमा महापर्व मनाना मुश्किल हो गया है। इससे मजदूर परेशान है। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे अनगड़ा के संदीप पाहन ने बताया कि करमा पर्व कैसे मनायेंगे इसकी चिंता सता रही है। बच्चें घर में आशा देख रहे है। घर में अनाज भी नही है। लगता है भूखे पेट ही पर्व मनाना होगा।  

मजदूरों की शिकायत पर संवेदक पर होगी कानूनी कारवाई: ओपी प्रभारी

बीआईटी ओपी प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार को संवेदक तमजीत अंसारी से बात हुई तो बताया कि शुक्रवार को पूरा तो नही आधा पेमेंट जरूर कर देंगे। लेकिन आज वह दिनभर ट्रेसलेस है। अब हम तो पेमेंट कर नही सकते है। मजदूर लिखकर देंगे तो संदेवक के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم