GA4-314340326 झारखंड की तकदीर व तस्वीर बदलने निकला हूं: टाइगर जयराम महतो

झारखंड की तकदीर व तस्वीर बदलने निकला हूं: टाइगर जयराम महतो

angara(ranchi): झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो टाइगर ने कहा कि राज्य को अबतक झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, आजसू ने सिर्फ लूटने का काम किया है। झारखंड अलग राज्य के निर्माण की मांग यहां की जमीन, जंगल, खनिज, भाषा व रीति-रिवाजों के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन, इसका उल्टा हो रहा है। 24 वर्षों में राज्य की तकदीर व तस्वीर नहीं बदली है। इस तस्वीर को बदलने निकले है। जयराम महतो रविवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय मैदान में बदलाव संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के वोट को ठगने के लिए लाया गया है। सोरेन परिवार राज्य की संपदा को लूटने में लगा है। झामुमो ने स्थानीय व नियोजन नीति को दरकिनार कर दिया। खुद को आदिवासी हितैषी बताने वाले मुख्यमंत्री अवैध रूप से खरीद बिक्री किए गए सीएनटी जमीनों के मामलों की जांच कराए। इधर राज्य की जनता को अंचल व प्रखंड के अधिकारी ज्यादा त्रस्त करते हैं। भाजपा सत्ता में आने के लिए दूसरे दलों में तोड़ फोड़ कर रही है, ओडिशा में भाजपा ने बाहरी भीतरी का नारा दिया। कार्यक्रम को केंद्रीय प्रवक्ता अखलाक अंसारी, महिला अध्यक्ष दयमंती मुंडा, प्रकाश लकड़ा, देवेन्द्र महतो, दीपक महतो व अन्य ने संबोधित किया। मौके पर जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, फलिन्द्र करमाली, सुरज नारायण महतो, सरिता तिर्की, श्रवण महतो, सुधांशु कुमार, बीरबल महतो, राजेश महतो, कुलदीप महतो, राहुल महतो, रमेश महतो, फुलेंद्र महतो, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم