GA4-314340326 बूथ जीतो सरकार बनाओ: विधायक नरहरि महतो

बूथ जीतो सरकार बनाओ: विधायक नरहरि महतो

angara(ranchi) मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर रविवार को भाजपा अनगड़ा मंडल की बैठक चतरा व सिरका में हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी विधानसभा के प्रवासी जयपुर(बंगाल) के विधायक नरहरि महतो व विशिष्ट अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी थे। अभियान के तहत बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। समीक्षा कर बूथ को जीतने का संकल्प लिया गया। बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बात कर इनकी समस्याओं को समझा गया। पन्ना प्रमुखों की सूची का सत्यापन किया गया। इन समस्याओं के निराकरण को लेकर कई निर्णय हुआ। नरहरि महतो ने बताया कि झारखंड विस चुनाव में हमें सिर्फ अपने अपने बूथ को ही जीतना है। बूथ जीतने से ही राज्य में भाजपा की सरकार बन जाएगी। सभी कार्यकर्ता अभी से ही बूथ जीतने के अभियान में लग जाए। रामकुमार पाहन ने कहा कि इस बार हमारा फोकस अपने अपने बूथों को जीतने पर ही है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेंद्र महतो, उपाध्यक्ष घनेनाथ महतो, बलराम महतो, सुरेश महतो, अशोक मुंडा, शंकर चौधरी, निरंजन महतो, सुकूल महतो, राजेश मिश्रा, रामदेव महतो, संजय महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم