GA4-314340326 आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व दिव्यांगजनों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व दिव्यांगजनों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

angara(ranchi)  अनगड़ा में आंगनबाड़ी सेविका और साहियाओं ने रविवार को हेसल पंचायत के विभिन्न गांवों में मतदान जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान को दिव्यांग रोजगार सुरक्षा मंच ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों से पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर शत प्रतिशत मतदान करने का आहवान किया। मंच के अध्यक्ष तबरेज अंसारी ने बताया कि देश निर्माण के लिए हर हाल में शत प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इस अभियान में सेविका संगीता देवी, सहिया किरण देवी, डीलर शोयब अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم