GA4-314340326 हरियाणा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेतलसूद में मनाया जश्न

हरियाणा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेतलसूद में मनाया जश्न

फाइल फोटो
angara(ranchi) हरियाणा में भाजपा की जीत व जम्मू कश्मीर में पार्टी के शानदार प्रदर्शन करने पर मंगलवार को गेतलसूद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पटाखा छोड़ा गया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की बधाई दी गई। इसका नेतृत्व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हरियाणा में लगातर हैट्रिक लगाना दर्शाता है कि देश की जनता विपक्ष के नकारात्मक राजनीति से उब गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे लगातार देश विरोधी अभियान के खिलाफ यह जनादेश है। झारखंड विस चुनाव में भी इसका असर पड़ेगा। झारखंड में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है। बधाई देनेवालों में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा,  उमेश कुमार बड़ाईक, बिगेश्वर महतो, शंकर बैठा, राजेश लोहरा, संजय नायक, जगेश्वर महतो, जलेश महतो, राजेन्द्र महतो, नंदलाल राम, सोहरैया बेदिया, बुधराम बेदिया आदि शामिल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم