GA4-314340326 आजसू का है मूल एजेंडा पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई: सुदेश कुमार महतो

आजसू का है मूल एजेंडा पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई: सुदेश कुमार महतो

angara(ranchi) आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य में अराजक स्थिति बनी है। सचिवालय से लेकर प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर कर दिया है। सुदेश महतो मंगलवार को तुरुप के निकट रिंग रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित खिजरी विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में बोल रहे थे। अध्यक्षता केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव कर रहे थे। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों को सशक्त करना आवश्यक है। आत्मनिर्भर महिलाएं ही समाज का आधार है। हमने महिलाओं को चौखट और घूंघट से निकालकर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में काम करना है। राज्य की बेहतरी हमारी प्राथमिकता है। पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हमारा मूल एजेंडा है। मौके पर केंद्रीय प्रवता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, सुधीर यादव, जिलाध्यक्ष संजय महतो, महिला जिलाध्यक्ष वीणा देवी, रोशन मुंडा, जितेन्द्र सिंह, सरिता देवी, फूलकुमारी देवी, प्रकाश चौधरी, बीरेंद्र सिंह भोगता, जलनाथ चौधरी, अनिता गाड़ी, जगन्नाथ महतो, दिगम्बर महतो, किरण देवी, रूपा उरांव, बिनोद बड़ाईक, अजीत महतो, उमेश महतो, संध्या बांडो, लक्ष्मीनारायण महतो, आनंद महतो, चमरा बिन्हा, निर्मला देवी, बीरबल बैठा, गोवर्धन महतो, महेन्द्र स्वांसी, योगेंद्र महतो, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم