GA4-314340326 जेएलकेएम को झटका, दो दर्जन कायर्कर्ता भाजपा में शामिल

जेएलकेएम को झटका, दो दर्जन कायर्कर्ता भाजपा में शामिल

angara(ranchi) जेएलकेएम के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सालहन स्थित पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के आवास में सभी ने ललेश महतो व महावीर महतो के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे अनगड़ा प्रखंड में जेएलकेएम को झटका लगा है। ये सभी कार्यकर्ता लालगढ़, सिमलिया, सालहन, बेड़वारी व चिलदाग के है। सभी का रामकुमार पाहन ने स्वागत किया। जेएलकेएम के इन कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने में सालहन के बसंत चौधरी का उल्लेखनीय योगदान रहा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में रामसुंदर महतो, गंगाराम महतो, मनीष महतो, मुनेश्वर साहू, मदन महली, अनिल महतो, रोहित बैठा, महेंद्र महतो, तिलक महतो, दीपक महतो, मुन्ना राज महतो, नरेश नायक, सुखनाथ महतो आदि मुख्य है। इससे पूर्व भाजपा का प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामकुमार पाहन का अभिनंदन किया। इस अवसर पर रामकुमार पाहन ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए सभी एकजुट हो। राज्य का निर्माण भाजपा ने कराया है अब राज्य का विकास भाजपा ही करेगी। इस मौके पर अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामसाय मुंडा, अगमलाल महतो, डा. रिझू नायक, सत्यजीत सिंह, राजेश मिश्रा, करमलाल महतो, सोहरैया बेदिया, अजय महतो, अगमलाल महतो, सिकंदर अंसारी, बिहारी साहू, पिंटू सिंह, नंदलाल राम, मनोज कुमार चौधरी, नवीन सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم