GA4-314340326 सिकिदिरी में खेल महोत्सव 24 नवंबर से

सिकिदिरी में खेल महोत्सव 24 नवंबर से

angara(ranchi) सिकिदिरी स्थित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव 24 नवंबर से शुरू होगा। पूर्व में 31 अक्टूबर से महोत्सव शुरू होना था। लेकिन झारखंड विस चुनाव को लेकर लगा आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण तिथि में परिर्वतन किया गया। संस्थान की रविवार को हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि खेल महोत्सव 24 नवंबर से शुरू होगा जिसका समापन 15 दिसंबर को लौह पुरूष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर होगा। ज्ञात हो कि खेल महोत्सव में 100 से अधिक स्पर्धा होगी। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष कुंती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, अमन कुमार जायसवाल, रोहित क्षेत्री, दिलीप कुमार दीपू, विजय सिंह रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुड्डू, रामगढ़ जिला अध्यक्ष मेंहदी मुंडा, सरायकेला खरसांवा जिला अध्यक्ष कमलकांत साव, हजारीबाग जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, संदीप कुमार वर्मा, मधु करमाली, अजीत कुमार, रोहन गुरुंग, अक्षय रजवार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم