GA4-314340326 झारखंड का बकाया नहीं मिला, तो केंद्र का कोयला-लोहा रोकेंगे : प्रदीप

झारखंड का बकाया नहीं मिला, तो केंद्र का कोयला-लोहा रोकेंगे : प्रदीप

स्व. झा के पुत्र अशोकानंद झा को सांत्वना देते प्रदीप यादव।
 
Deoghar (Jharkhand): कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि यह सर्व विदित है कि जमीन पर अधिकार राज्य का होता है। कोई कंपनी या सरकार अगर जमीन लेती है तो उसके मूल्य चुकाने पड़ते हैं। जमीन का अगर खनन होता है तो इसकी रॉयल्टी का एक हिस्सा राज्य सरकार को जाता है। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने यह स्वीकार भी किया है कि झारखंड का एक बड़ा हिस्सा हमलोगों के पास जमा है। लेकिन अब किन कारणों से केंद्र सरकार मुंह मोड़ रही है यह समझ में नहीं आ रहा है। विधायक प्रदीप यादव रविवार सुबह में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कृष्णानंद झा के देवघर स्थित आवास के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन को करारी शिकायत मिली और उनकी सरकार नहीं बन पाई। इसलिए योजनाओं को मूर्त रूप नहीं दे पाए, इसलिए जानबूझ केंद्र सरकार झारखंड सरकार को हिस्सेदारी देने से इनकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि विभाग इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया में जाए, जिस पर सरकार ने कदम बढ़ाया है। भारत सरकार से लड़ने का एक तो न्यायिक प्रक्रिया का रास्ता है। दूसरा आंदोलन का रास्ता है। हमलोग जनता के समर्थन से आखरी दम तक आंदोलन करेंगे और सड़क पर उतरेंगे। झारखंड से जाने वाला कोयला, लौह अयस्क, जिस पर केंद्र सरकार इतराती है, उसे रोकने का काम करेंगे। हम प्रयास करेंगे कि पहले न्यायिक प्रक्रिया में इस मामले का निपटारा हो जाए। नहीं तो यह लड़ाई लंबी होगी, जोरदार होगी और हम लोग सड़क पर उतरेंगे। 

स्व. केएन झा के परिजनों से मिले प्रदीप यादव

विधायक प्रदीप यादव  स्थित स्व. केएन झा के आवास पहुंचे और उनके पुत्र से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कृष्णानंद झा इस क्षेत्र में कांग्रेस के स्तंभ थे। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका आम योगदान रहा। स्वर्गीय झा हमलोगों के अभिभावक स्वरूप थे। राजनीतिक व्यस्तता के कारण उनकी 13 वीं पर नहीं पहुंच पाए थे। इस कारण उनके पुत्र अशोकानंद झा से मिलकर सांत्वना दी। सामाजिक क्षेत्र में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिन कार्यों को कृष्णानंद झा ने आगे बढ़ाया था, अब उनके परिजन उसे आगे बढ़ाएंगे। हम सब एक सहयोगी के रूप में स्व. झा के परिजनों के साथ खड़े हैं। विधायक के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला महासचिव दिनेश मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयुक्त सचिव सूरज झा आदि मौजूद थे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 




If Jharkhand does not get its dues, we will stop the coal and iron of the centre: Pradeep Yadav 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم