angara(ranchi) 40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 22 दिसंबर से इइएफ मैदान में किया जा रहा है। लीजेंड फुटबॉल क्लब टाटीसिलवे इसका आयोजन कर रही है। इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष उम्र से अधिक के खिलाड़ी ही शामिल होंगे। टुर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति की बैठक पूर्व फुटबॉलर कार्तिक महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंतोष करमाली ने किया। कमिटि का अध्यक्ष कार्तिक महतो को बनाया गया। इसमें 8 टीमें शामिल होंगी। विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में एक एक खस्सी दिया जाएगा। उपाध्यक्ष शंकर महतो, सचिव कुंवर करमाली, सहसचिव अमर महतो, कोषाध्यक्ष चैतू तिर्की, सह कोषाध्यक्ष मंतोष करमाली, संरक्षक काशीनाथ महतो, फलीन्द्र करमाली, मनेश महतो, जगदीश नायक, गणेश लाल, एवं बिगना महतो को बनाया गया। टुर्नामेंट का प्रबंधक सरोजनाथ महतो करेंगे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.