GA4-314340326 किसान दिवस पर बताया गया उन्नत खेती करने के तरीके

किसान दिवस पर बताया गया उन्नत खेती करने के तरीके

angara(ranchi)  कुच्चू के बदरी में सोमवार को नीम फूल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं जेफार्म सर्विस सेंटर के सयुंक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती के अवसर पर किसान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया व विशिष्ट अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय सचिव बालेश्वर बेदिया थे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। नीम फूल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ आलोक राज बैठा ने किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। किसानों को कम लागत में अत्यधिक आय के लिए टपक सिंचाई अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने कहा कि कंपनी के द्वारा किसानों को किफायत दर पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। आधुनिक विधि से खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बालेश्वर बेदिया ने कहा कि देश के असली अन्नदाता किसान ही है। किसानों का आय बढ़ाये बगैर देश का विकास संभव नही है। इस अवसर पर कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर मेंबर पंचमी देवी, उज्जला देवी, ठाकुर दास करमाली हरिलाल बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, पूर्व मुखिया संगीता देवी, कल्पना देवी, सोनू कुमार, तारकेश्वर कुमार, वार्ड सदस्य रीता देवी, पार्वती देवी, सीमा देवी, गणेश बेदिया, परमेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم