GA4-314340326 डॉक्टर मोड़ में ऑटो पलटा, रातू के सात पर्यटक घायल

डॉक्टर मोड़ में ऑटो पलटा, रातू के सात पर्यटक घायल

Angara (Ranchi)  सिकिदिरी-हुंडरू मार्ग में जानलेवा डॉक्टर मोड़ में रविवार को एक ऑटो पलट गया। इस आटो में सवार 7 पर्यटक घायल हो गए। सभी रातू कटहलमोड़ के थे। वे सभी हूंडरू फाल घूमने जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक सिन्हा एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे व सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना मे एक महिला को ज्यादा चोट लगी थी। अन्य को मामूली चोट लगा था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर चले गये। 

क्लिक कीजिए और जानिए क्यों खतरनाक है डॉक्टर मोड़

क्लिक करके देखिए, दुर्घटना से बचने के लिए लोगों ने क्या किया

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم