GA4-314340326 भाजपा की समीक्षा: “कुरमी” वोट के खिसकने से खिजरी विस में हुआ हार

भाजपा की समीक्षा: “कुरमी” वोट के खिसकने से खिजरी विस में हुआ हार

भाजपा की समीक्षा बैठक
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) भाजपा के खिजरी विस स्तरीय समीक्षा बैठक गोंदलीपोखर में बुधवार की शाम में हुआ। अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष विनय महतो उर्फ धीरज ने किया। प्रभारी के रूप में खिजरी विस प्रभारी राकेश भास्कर उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान अनगड़ा, ओरमांझी, नामकुम, टाटीसिलवे, सिकिदिरी, लोवाडीह सहित अन्य मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में हार के कारणों पर चर्चा किया गया। प्रत्याशी रामकुमार पाहन ने कहा कि सभी ने मेहनत तो किया लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में नही रहा। कांग्रेस जहां अपने वोट को सहेजने में सफल रही वही कुरमी वोटों के बंटवारें से हम पीछे रहे।  बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के आधारवोट ‘कुरमी’ का जेएलकेएम की तरफ चले जाने से हार हुई। जानकारों ने बताया कि विस चुनाव में 32-33 हजार के करीब कुरमी वोटिग हुआ। इसमें से 25 हजार के करीब जेएलकेएम ले उड़ी। पांच हजार भाजपा व दो हजार के करीब कांग्रेस को वोट मिला। कुरमी वोटर भाजपा की ओर उदासीन हो गया था। 
टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र महतो व महेन्द्र महतो ने कहा कि पार्टी द्वारा कुरमी समाज का लगातार की जा रही उपेक्षा के कारण कुरमी वोट भाजपा को नही मिला। संगठन हवा में रहा, सिर्फ कागज पर काम हुआ। वही लोवाडीह मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी एक वोट समूह पर हार का ठीकरा नही फोड़ सकते। हरियाणा में जाट बहुल इलाके में भाजपा जीती। जबकी जाट का वोट काफी कम मिला था। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत व निजी स्वार्थ से उपर उठकर संगठन में काम करने की जरूरत है। अब हमें पंचायत चुनाव में अपने प्रतिनिधि को जिताने की रणनीति बनानी होगी। यही से पार्टी का बेस मजबूत होगा। सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो ने कहा कि आजसू का वोट जेएलकेएम की तरफ ट्रांसर्फर हो गया। आजसू से गठबंधन का कोई फायदा नही हुआ। आजसू का वोट जेएलकेएम की तरफ स्वींग कर गया। व्यवस्था पहुंचाने में भी हम पीछे रहे। शंकर बैठा ने कहा कि मइयां योजना व बिजली बिल माफी को लेकर सेविका, सहायिका, विभिन्न महिला समहों व जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने सरकार के पक्ष में काम किया। दुर्गा महतो ने कहा व्यवस्था में हम पीछे रहे, संचालन समिति की बैठक नही हुई। प्रभारी राकेश भास्कर ने बताया कि आपकी भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचायेंगे। बैठक में विस संयोजक सुरेंद्र महतो, अमरनाथ चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, दिलीप मेहता, अजय महतो, बुधराम बेदिया, नवीन सोनी, सोहरैया बेदिया, प्रमोद सिंह, सुनील महतो, नरेश साहू, अगमलाल महतो, जगेश्वर महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, अशोक मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم