GA4-314340326 छापर आगजनी कांड0: कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक का घर कुर्क

छापर आगजनी कांड0: कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक का घर कुर्क

dakra(ranchi)  बुढ़मू थाना कांड संख्या 46/24  छापर आगजनी कांड में राहुल तुरी उर्फ आलोक जी पिता छोटन तुरी ग्राम लाला धौड़ा गुलजार बाग थाना खलारी का 20.12.2024 शुक्रवार को विधिवत तरीके से मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में एवं आसपास के ग्रामीणों, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के निगरानी में आलोक तुरी के घर का कुर्की  जप्ती प्रभावित तरीके से किया गया। जिसमें  उसके घर के बाहरी दरवाजा, खिड़की, चौकी, पंखा, सीसीटीवी इत्यादि समान का विधिवत तरीके से कुर्की जप्ती किया गया। इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा बुढ़मू, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी खलारी विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी बुढ़मू रितेश कुमार महतो, पुअनि रवि सोनी, एएसआई सहदेव महतो सहित दर्जनों जवान शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم