GA4-314340326 क्रिसमस आपसी प्रेम व शांति का प्रतीक: जैलेन्द्र कुमार

क्रिसमस आपसी प्रेम व शांति का प्रतीक: जैलेन्द्र कुमार

angara(ranchi)  जशपुरिया बीएड कालेज बीसा में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, गीत व संगीत की प्रस्तुती कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। संचालन आशा व तपेश्वर ने किया। मुख्य अतिथि जसपुरिया एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्रा थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, आनंद, हर्षोल्लास एवं उद्धार का संदेश देता है।  यह पुरे विश्व में खुशहाली का प्रतीक है। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि प्रभु यीशु के अनुयायी संपुर्ण विश्व में प्रेम व शांति का संदेश देते हैं, यह समुदाय पुरे दुनिया में सुख व शांति का पक्षधर है। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं के साथ मिलकर क्रिसमस का केक काटा। मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर साजिब कुमार, डॉ मुन्नाराम महतो, डॉ प्रियंका शर्मा, सरिता कुमारी, रीमा उपासना कच्छप, प्रभा हेनरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم