![]() |
बाबा मंदिर पूजा से पूर्व संकल्प करते हेमंत और कल्पना सोरेन। |
Deoghar (Jharkhand): लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) शुक्रवार को देवघर पहुंचे। उनके साथ JMM की गांडेय से विधायक व उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) भी थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुश्तैनी पुरोहित झारखंडी पंडा ने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ के साथ कामना लिंग की पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों के कल्याण की कामना की। वैदिकों की टोली ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को षोड्शोपचार विधि से पूजा करवाई। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ के अलावा माता पार्वती समेत अन्य मंदिरों में भी माथा टेका। मुख्यमंत्री के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अजय नारायण मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रकाश नरौने, कांग्रेस नेता रविंद्र मिश्रा उर्फ दद्दू, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा, अरुणानंद झा, चंद्रशेखर खवाड़े, संजय मिश्रा, देवघर के डीसी विशाल सागर मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री विशेष विमान से रांची से देवघर पहुंचे।
देवघर एयरपोर्ट पर झामुमो नेताओं ने किया स्वागत
देवघर एयरपोर्ट पर झामुमो नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। देवघर से पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री सपरिवार बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गए।
![]() |
बाबा बैजनाथ का दुग्धाभिषेक करते हेमंत व कल्पना सोरेन। |
बाबा बासुकीनाथ के मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
![]() |
बाबा बासुकी का दुग्धाभिषेक करते हेमंत-कल्पना। |
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इससे पूर्व दुमका जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
![]() |
पूजा से पूर्व हेमंत-कल्पना का गंठजोड़ करते तीर्थ पुरोहित। |
Deoghar: Chief Minister Hemant Soren worshiped Baba Baijnath along with his wife
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.