सारठ प्रखंड के महेशलिटी प्राथमिक विद्यालय का हाल
![]() |
मिड-डे मील के इंतजार में स्कूल में बैठे बच्चे। |
Deoghar (Jharkhand): सारठ प्रखंड के महेशलिटी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर एक बजे तक एमडीएम नहीं बना था। बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे। मीडियाकर्मी जब स्कूल पहुंचे तो वहां तैनात शिक्षक मनोज सिन्हा ने आनन-फानन में माता समिति की महिलाओं को स्कूल बुलाकर मध्याह्न भोजन बनाने को कहा। दोपहर सवा एक बजे स्कूल में एमडीएम बनना शुरू हुआ और बच्चों को करीब तीन बजे भोजन मिला। स्कूल में दोपहर एक बजे तक एमडीएम नहीं बनने की सूचना पर स्थानीय वार्ड समिति सदस्य रोहित कापरी स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षक मनोज सिन्हा ने पूछा कि अबतक एमडीएम क्यों नहीं बना है। आखिर बच्चे भूखे हैं, उन्हें कम खाना मिलेगा। इस पर शिक्षक ने कहा कि धनकटनी चल रही है।
धान काटने के लिए खेत चली गई थीं माता समिति की महिलाएं
माता समिति की महिलाएं अक्सर धान काटने खेत चली जाती है और एमडीएम बनने में देरी होती है। हर दिन माता समिति की महिलाओं से कहा जाता है कि इसमें सुधार लाएं, लेकिन मेरी कोई सुनता ही नहीं है। वहीं वार्ड सदस्य रोहित कापरी ने कहा कि अगर माता समिति की महिलाएं शिक्षक का नहीं सुन रही है और एमडीएम में लापरवाही बरत रही है तो उन्हें हटा कर दूसरी महिलाओं को क्यों नहीं रखा जा रहा है। इसपर शिक्षक ने चुप्पी साध ली। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि हर दिन एमडीएम देरी से मिलता है। इस कारण टिफिन में कई बच्चे खाने के लिए घर चले जाते हैं और दूसरी पाली में स्कूल नहीं आते हैं। एमडीएम की निगरानी की जिम्मेदारी बीआरसी की है, लेकिन शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी जांच के नाम पर खानापूर्ति ही करते हैं।
Deoghar: Long wait for mid day meal, children got food after noon
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.