angara(ranchi) राम एकेडमी अनगड़ा द्वारा आयोजित अनगड़ा किक फुटबॉल टुर्नामेंट का बुधवार को उदघाटन किया गया। टुर्नामेंट में अनगड़ा के विभिन्न पंचायत की टीम भाग ले रही है। उदघाटन मैच में गेतलसूद ने अनगड़ा को 1-0 गोल से हराया। 56वें मिनट में गेतलसूद के मुकेश बांडो ने शानदा गोल दागा। इससे पूर्व टुर्नामेंट का उदघाटन भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश साहू ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि फुटबाल झारखंड की आत्मा है। वर्तमान में फुटबाल सहित अन्य खेलों से हम अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बन सकते है।
दूसरे मैच में लुपुंग ने पेनाल्टी शूटआउट में नवागढ़ को 4-3 गोल से हराया। इस मौके पर राम एकेडमी के अध्यक्ष संजय नायक, संयोजक रामसाय मुंडा, सचिव जलेश महतो, राजेंद्र महतो, प्रवीण मुंडा, अरविंद मुंडा, सुनील महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.