GA4-314340326 Giridih : मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर में 65 करोड़ की परिसंपत्तियां बंटीं

Giridih : मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर में 65 करोड़ की परिसंपत्तियां बंटीं

 

शिविर में लाभुक को देते जिला न्यायाधीश।
Amit Sahay / Giridih (Jharkhand): नालसा और झालसा के निर्देश पर डालसा गिरिडीह द्वारा रविवार को जिले के 13 प्रखंड कार्यालयों में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर लगाया गया। गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में प्रधान जिला न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) धनंजय कुमार, सचिव सोनम बिश्नोई, बीडीओ गणेश रजक व सीओ ने संयुक्त रूप रूप से शिविर का उद्घाटन किया। डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में वृहद विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर का उद्घाटन एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रूबी, बीडीओ अन्वेषा ओना व पैनल अधिवक्ता अमित सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण न्यायिक अधिकारी ने किया। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के  विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में कुल 6315 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। इनके बीच 65 करोड़  46 लाख 6 हजार 673 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गईं। 

सेंट्रल जेल में बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी हुई 

सेंट्रल जेल में जेल अदालत और बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सोनम विश्नोई ने बताया कि गिरिडीह जिला क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जो अपनी गरीबी और अशिक्षा के कारण संवैधानिक अधिकारों को एवं उचित न्याय पाने से वंचित है, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह में नि:संकोच संपर्क कर सकता है, उसे त्वरित सुलभ एवं निःशुल्क न्याय देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सदैव तत्पर है।


Giridih: Assets worth Rs 65 crore distributed in mega legal empowerment camp

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم