angara(ranchi) प्रखंड के सालहन लैंपस में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र, प्रज्ञा केंद्र व जन औषधि केंद्र खोला गया। केंद्र का उदघाटन प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा व लैंपस के अध्यक्ष रोहित करमाली ने किया। रोहित करमाली ने बताया कि निबंधित किसान लैंपस में 24 रू किलो की दर से धान बेच सकते है। आधी राशि तुरंत भुगतान किया जाएगा एवं बकाया राशि धान के मिल पहुंचते ही किसान के खाते में चला जाएगा। राजेन्द्र मुंडा ने कहा कि किसान बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े, सरकारी धान क्रय केंद्र पर ही अपने उत्पादित धान को बेचें। धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले जाने पर सबसे पहले बेरवाड़ी के किसान अशोक महतो ने अपना उत्पादित धान यहां लाकर बेचा। इस अवसर पर बीएओ अघनू पाहन, सिकंदर साहू, रामजीत चौधरी, नवीन नायक, शहनवाज खान, मजबुल खान, छबिया नायक, नीलम मुंडा, विशाल स्वांसी, संजोती देवी, रीता कुमारी, वीणा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.