GA4-314340326 पैका के विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी मदद की जानकारी

पैका के विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी मदद की जानकारी

angara(ranchi)  झालसा के द्वारा सोमवार को पैका में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जीडी पब्लिक स्कूल थडपखना पैका में हुआ। शिविर में महिला, पुरूष व बच्चों को नासला स्कीम व दिशा स्कीम के बारे मे जानकारी दी गई। इसके तहत मुफ्त कानूनी सहायता देने, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा आदि कुरीतियों के खिलाफ कानूनी जानकारी दी गई। इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। ई-श्रम कार्ड बनाने, विकलांग पेंशन विधवा पेंशन, विधवा पेंशन, सर्वजन पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बालिका शिक्षा व बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। प्री लिटिगेशन वाद में आवेदन देने की प्रक्रिया, भूमि विवाद का मध्यस्थता आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर एलआरडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कानून की छात्रा अंजना कुमारी, स्नेहा झा मालती कुमारी, प्रदीप बड़ाईक, सीता देवी, राजा वर्मा व श्रमिक मित्र फलीन्द्र महतो उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم