GA4-314340326 पूर्व मंत्री व बिहार के पूर्व सीएम विनोदानंद झा के पुत्र कृष्णानंद झा का निधन

पूर्व मंत्री व बिहार के पूर्व सीएम विनोदानंद झा के पुत्र कृष्णानंद झा का निधन

फाइल फोटो।

Deoghar (Jharkhand): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद झा के पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री कृष्णानंद झा का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से हुए बीमार थे। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। उनके निधन से देवघर में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार सुबह उन्होंने अपने हिंदी विद्यापीठ स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी पाकर उनके समर्थक और कांग्रेस से जुड़े लोग उनके आवास पर जुटने देने लगे हैं। देवघर श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होगा। उल्लेखनीय है कि कृष्णानंद झा हिंदी विद्यापीठ के व्यवस्थापक भी थे। हाईकोर्ट द्वारा गठित हाई पावर बाबा मंदिर प्रबंधन बोर्ड के वे सदस्य भी रहे। मधुपुर से विधायक भी रहे। कृष्णानंद झा मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। लोग उन्हें सम्मानपूर्वक हुजूर कह कर बुलाते थे।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद आदरणीय कृष्णानंद झा जी के निधन की दुःखद खबर मिली। सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे कृष्णानंद जी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।

Krishnanand Jha, son of former minister and former Bihar CM Vinodanand Jha, passes away.

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم