![]() |
फ्लावर पार्क में सजे फूल के गमले। |
Deoghar (Jharkhand): ईयर को लेकर शहर के पार्क और पिकनिक स्थल सजने लगे हैं। इन स्थानों पर अभी से ही सैलानियों की भीड़ जुटाने लगी है। नगर निगम ऑफिस से सटे वाइल्ड वादी फ्लावर पार्क में इस बार न्यू ईयर को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक की मस्ती का पूरा इंतजाम किया गया है। यह पार्क शहर के बीचोबीच अवस्थित है। इस कारण यहां सुबह से लेकर शाम तक सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। पार्क के व्यवस्थापक राकेश वर्मा ने बताया कि शहरवासियों को कुछ नया अनुभव करने के लिए पार्क में कई तरह की एक्टिविटीज होगी। पार्क में रंग-बिरंगी देशी-विदेशी फूलों के अलावा बंजी जंपिंग, क्रिकेट प्रैक्टिस, फिश स्पा, नाइट लाइट, बर्ड पार्क, वीआर 360, ट्रामपॉलिन बंजी, रोप कोर्स, फुट थेरेपी का लोग आनंद उठा सकते हैं। सुबह 11 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक पार्क खुला रहता है।
![]() |
विदेशी तोते को अपने हाथ पर भी बिठा सकते हैं। |
अपने हाथ से चिड़िया को खिलाएं दाना
राकेश वर्मा ने बताया कि उद्यान में बर्ड पार्क भी बनाया गया है। जहां कई रंग-बिरंगी चिड़िया को रखा गया है। इसमें ऑस्ट्रेलियन तोता सबसे आकर्षक का केंद्र है। यह कई रंगों में यहां हैं। पार्क पहुंचने वाले लोग अपने हाथ से इन चिड़ियों को दाना खिला सकते हैं। इसके अलावा रील, शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए पार्क में कई लोकेशन चिन्हित किए गए हैं। पार्क पहुंचकर लोग घंटो सुकून के पल बिता सकते हैं।
अप्रैल तक शहर में वाटर पार्क शुरू होगा
राकेश वर्मा ने बताया कि उन लोगों का प्रयास है कि अप्रैल 2025 तक सत्संग स्थित अटल पार्क में वाटर पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से शहर वासियों को वाटर पार्क का आनंद लेने के लिए आसनसोल, दुर्गापुर, टाटा और रांची और धनबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाटर पार्क में कई तरह की एक्टिविटीज होगी। यह शहर का इकलौता वाटर पार्क होगा।
नंदन पहाड़ में उठाएं पिकनिक का आनंद
शहर में अवस्थित नंदन पहाड़ में सैलानी पिकनिक करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच सैलानी तरह-तरह के व्यंजन बनाकर उसका आनंद उठा रहे हैं। यहां एक छोटा सा पार्क भी है जिसमें कई तरह की एक्टिविटीज संचालित होती है। इसके अलावा तालाब में सैलानी वोटिंग भी कर सकते हैं।
त्रिकुट पहाड़ में रोपवे चालू नहीं होने से पर्यटक निराश
शहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित त्रिकुट पहाड़ में झारखंड का सबसे ऊंचा रोपवे लगा हुआ है। लेकिन हादसे के बाद इसे बंद कर दिया गया है। दो साल से रोपवे के बंद होने से पर्यटक काफी निराश हैं। यहां कई राज्यों से लोग पहुंचते हैं। त्रिकुट पहाड़ पर कई झरने और स्वामी संपदानंद जी का आश्रम आकर्षण का केंद्र है। चैत्र नवरात्र पर पहाड़ पर यहां प्रतिमा बनाकर दुर्गा पूजा भी की जाती है।
क्लिक करके नवभास्कर के वाट्सएप चैनल से जुड़ें, खबरों से अपडेट रहें
Picnic spots of Deoghar are ready to welcome New Year-2025
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.