angara(ranchi) सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रहे जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में बुधवार को नीलांबर पीतांबर रामगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। रामगढ़ ने एफसी यूनाइटेड कांके को 2-0 गोल से पराजित किया। 13वें मिनट में शंकर व 27वें मिनट में अगमलाल मुंडा ने गोल दागा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अगमलाल मुंडा को दिया गया। बैडमिंटन सिंगल सीनियर बालिका वर्ग में दीया थापा क्षेत्री विजेता, सरिता कुमारी उप विजेता, बैडमिंटन डबल में दीया थापा क्षेत्री ग्रुप विजेता, आंचल कुमारी ग्रुप उप विजेता बनी, रस्सा कस्सी सब जूनियर बालक वर्ग में संत कबीर पब्लिक स्कूल विजेता और जेकेएसएस की टीम उप विजेता बनी।
भाजपा के संगठन महामंत्री करमवीर सिंह ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
सभी विजेता खिलाडि़यों को मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पदक, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश संयोजक विस्तारक योजना मनोज दुबे थे। जनकल्याण सर्मपण संस्थान क्षेत्र के खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर काम कर रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, कुंती देवी, सत्यपाल राउत, पोप, अमन कुमार जायसवाल, पिंकी कुमारी, ब्रज किशोर प्रसाद, गोविंदा कुमार, कमलेश पाहन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.